उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड: बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा सितंबर का वेतन-पेंशन, 26 सितंबर तक भुगतान के निर्देश

Listen to this News

उत्तराखंड सरकार ने प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को सितंबर माह का वेतन-पेंशन 26 सितंबर तक जारी करने के निर्देश दिए हैं।

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। बैंकिंग लेनदेन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने सितंबर का वेतन और पेंशन अग्रिम रूप से जारी करने का निर्णय लिया है।

वित्त विभाग के प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने 25 सितंबर को सभी जिलाधिकारियों और कोषागार, पेंशन एवं हकदारी निदेशक को निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक राज्य के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को सितंबर 2026 के वेतन-पेंशन का भुगतान 26 सितंबर तक किया जाना है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरे माह के वेतन या पेंशन का निर्धारण करने के बाद यदि किसी तरह के समायोजन की जरूरत पड़ती है, तो उसे अक्टूबर 2026 के वेतन-पेंशन में समायोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button