उत्तराखंडराष्ट्रीय

केदारनाथ: दो यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजे गए

Listen to this News

केदारनाथ धाम में यात्रा के दौरान दो यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर उपचार के लिए शुक्रवार को हेली एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

दोनों यात्री केदारनाथ स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में भर्ती थे। चिकित्सकीय परामर्श के बाद उन्हें उच्च स्तरीय उपचार के लिए ऋषिकेश रेफर किया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, रेफर किए गए यात्रियों में कर्नाटक निवासी 65 वर्षीय मोहन भंडारी और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी चेतराम शामिल हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित अधिकारियों और चिकित्सा दल के साथ समन्वय कर दोनों यात्रियों को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजने की व्यवस्था की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button