उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

देहरादून: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा सीट पर मंथन, प्रत्याशी के नामों का पैनल तैयार होने की संभावना

Listen to this News

देहरादून में भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखंड से खाली होने जा रही राज्यसभा सीट के लिए संभावित प्रत्याशी के नामों पर चर्चा की गई। पार्टी तीन नामों का पैनल तैयार कर राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजेगी, जिसके बाद अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को होना है। मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। नामांकन की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी और छह अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित है।

बैठक में पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी गतिविधियों और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत कोर कमेटी के सदस्य बैठक में शामिल हुए।

पार्टी ने हाल ही में राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी तथा अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी नियुक्त किया है। इनके अलावा नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्रनाथ शर्मा भी संगठनात्मक गतिविधियों में भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button