उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

हरिद्वार: हैप्पी हत्याकांड में पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी घायल होकर गिरफ्तार, दूसरा जंगल में फरार

Listen to this News

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के शांतरशाह में बाइक मैकेनिक हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात दौलतपुर के जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी मुदस्सिर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को शांतरशाह में हैप्पी की बाइक मैकेनिक की दुकान पर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी और कई टीमें गठित की गई थीं।

पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। घायल आरोपी की पहचान सहारनपुर निवासी मुदस्सिर के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जंगल और आसपास के इलाकों में कांबिंग कर रही है। साथ ही हत्या की वजह और साजिश में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button