देश

अमरोहा: शमी या हसीब जहां से लड़ेंगे चुनाव, वहीं से मैदान में उतरेंगी हसीन जहां

Listen to this News

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अमरोहा की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनके भाई हसीब के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच हसीन जहां ने भी चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा जताई है।

हसीन जहां ने कहा है कि यदि मोहम्मद शमी या उनके भाई हसीब किसी सीट से चुनाव लड़ते हैं, तो वह भी उसी सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी राजनीतिक दल से टिकट नहीं मिलता है तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतर सकती हैं।

हालांकि, मोहम्मद शमी या उनके परिवार की ओर से चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। शमी की रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से हालिया मुलाकात के बाद अमरोहा में उनके या उनके भाई के संभावित राजनीतिक पदार्पण को लेकर चर्चाएं शुरू हुई हैं।

अमरोहा सदर सीट पर सपा के महबूब अली 2002 से लगातार विधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं। ऐसे में शमी परिवार की संभावित सियासी एंट्री और हसीन जहां के बयान से आगामी चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button