उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड: बागेश्वर में 3.6 तीव्रता का भूकंप, पांच किलोमीटर गहराई में रहा केंद्र

Listen to this News

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शनिवार दोपहर 12:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही।

भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन से करीब पांच किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। इसके निर्देशांक 29.984 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.692 डिग्री पूर्वी देशांतर बताए गए हैं।

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में हलचल मच गई। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button