देशराष्ट्रीय

बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित, IBA और UFBU के बीच बनी सहमति

Listen to this News

देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। रविवार रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल टालने पर सहमति बनी।

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना शामिल है। इस मुद्दे पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय संयुक्त समिति गठित की जाएगी, जो सभी विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद समाधान तलाशने का प्रयास करेगी।

इसके अलावा, स्केल-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना में बदलाव को लेकर भी बातचीत की जाएगी। 8 मार्च 2024 की बैठक के कार्यवृत्त में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों पर भी जल्द चर्चा करने पर सहमति बनी है।

हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार से देशभर में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इससे चेक क्लियरेंस, नकद जमा और निकासी समेत बैंक शाखाओं से जुड़ी सेवाओं में प्रस्तावित तीन दिनों की बाधा फिलहाल टल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button