उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तराखंड: युवाओं को मिल सकती है बड़ी सौगात, चार अक्तूबर की कैबिनेट बैठक में अहम प्रस्ताव पर फैसला संभव

Listen to this News

उत्तराखंड की धामी सरकार युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से युवाओं के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है और उनकी जरूरतों व समस्याओं को समझने के बाद सरकार अब संबंधित प्रस्तावों पर आगे बढ़ने की तैयारी में है।

चार अक्तूबर को चंपावत के बनबसा में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में युवाओं से जुड़े प्रस्ताव पर महत्वपूर्ण फैसला होने की संभावना है। हालांकि, युवाओं के लिए क्या सौगात दी जाएगी, कितनी दी जाएगी और इसे किस तरह लागू किया जाएगा, इसका निर्णय कैबिनेट बैठक में ही होने की उम्मीद है।

सरकार सभी सरकारी इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट देने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में ला सकती है। इससे पहले सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ शुरू की है, जिसके पहले चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ने की योजना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button