उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ-बासुकीताल ट्रेक पर दो जवानों समेत पांच ट्रेकर लापता, खराब मौसम में हेलीकॉप्टर से तलाश रुकी

Listen to this News

रुद्रप्रयाग जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में केदारनाथ-बासुकीताल ट्रेक पर गए पांच सदस्यीय दल के लापता होने की सूचना है। दल में दो पीएसी जवान भी शामिल हैं। परिजनों से संपर्क टूटने के बाद प्रशासन ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार, दल 25 सितंबर को केदारनाथ-बासुकीताल ट्रेक पर गया था। उनकी योजना ओडिन कॉल होते हुए गंगोत्री पहुंचने की थी। संपर्क नहीं होने पर एक ट्रेकर के परिजन ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और वन विभाग की टीमों को सक्रिय किया गया।

लापता ट्रेकरों में अमित फर्सवाण और नवीन रावत (40वीं वाहिनी पीएसी), प्रवेश चौहान (फॉरेस्टर, उत्तरकाशी), विवेक और संजय सिंह रावत शामिल हैं। हेलीकॉप्टर से भी सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण इसे फिलहाल स्थगित करना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button