उत्तराखंडदेशदेहरादूनराष्ट्रीय

देहरादून: भाजपा प्रभारी राम माधव समेत सह प्रभारी 2 अक्तूबर से दो दिवसीय दौरे पर, संगठन पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

Listen to this News

भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज का पहला उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। तीनों नेता दो अक्तूबर से देहरादून के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

दौरे के पहले दिन वे गांधी जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में जिलावार संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी।

दौरे के दूसरे दिन प्रभारी और सह प्रभारी भाजपा के सातों मोर्चों की प्रदेश टीमों के साथ बैठक करेंगे। इसमें मोर्चों की चुनावी तैयारियों और संगठन में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा प्रस्तावित है।

राम माधव को हाल ही में उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button