
Listen to this News
हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश के दौरान टीम को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद बुधपुर गांव के खेतों में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया और उसे मौके से पकड़ लिया गया।
बताया जा रहा है कि झबरेड़ी कलां में 26 सितंबर को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।



