
Listen to this News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्तूबर में केदारनाथ धाम दौरे की संभावना है। इस दौरान वह केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का जायजा ले सकते हैं।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हैं। केदारनाथ धाम में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
पीएम मोदी के दौरे की अंतिम तिथि और कार्यक्रम को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।



