
Listen to this News
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सात जिलों में करीब तीन लाख लोगों के फंसे होने की खबर है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज करने के लिए वायुसेना की मदद मांगी गई है।
लगातार बारिश और नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों से आ रहे पानी के कारण उत्तर बिहार की कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज समेत कई जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ का असर बढ़ा है। कई स्थानों पर तटबंध टूटने से गांवों में पानी भरने और संपर्क बाधित होने की स्थिति बनी हुई है।
प्रशासन को राहत एवं बचाव अभियान तेज करने, प्रभावित लोगों तक जरूरी सामग्री पहुंचाने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए भी प्रयास जारी हैं।



