उत्तराखंड

देहरादून: फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में एक और छात्र पर FIR, स्थायी निवास और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र के लिए किया था आवेदन

Listen to this News

देहरादून में फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए सरकारी दस्तावेज बनवाने का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने स्थायी निवास प्रमाणपत्र और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज जमा करने के मामले में एक छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, हरिपुर कांवली निवासी एलिस तोमर ने अपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से दोनों प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन की जांच के दौरान लेखपाल स्वाति को दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली। पते के सत्यापन में आवेदक वहां रहता हुआ नहीं पाया गया। इसके बाद आधार कार्ड और शपथपत्र की जांच की गई, जिनके भी फर्जी होने की बात सामने आई।

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े से जुड़े मामलों में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। इनमें रायपुर और क्लेमेंट टाउन थाने में दर्ज मामले भी शामिल हैं।

मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इस नए मामले को भी जांच में शामिल करेगी और फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने के नेटवर्क की पड़ताल करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button