उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

पिथौरागढ़: सैनिक की पत्नी और युवक 40.78 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, युवाओं को बेचने की थी तैयारी

Listen to this News

पिथौरागढ़ में पुलिस और एसओजी की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40.78 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक और सैनिक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों मैदानी क्षेत्र से स्मैक खरीदकर पिथौरागढ़ ला रहे थे और इसे स्थानीय युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में सवार युवक और महिला बड़ी मात्रा में स्मैक लेकर आ रहे हैं। इसके बाद टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर घाट चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध कार को रोकने पर चालक भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से 40.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक की पहचान पिथौरागढ़ के टकाना क्षेत्र निवासी 31 वर्षीय हिमांशु जोशी उर्फ हेम और महिला की पहचान चंपावत जिले के मदली तल्ली निवासी 35 वर्षीय ज्योत्सना खाती उर्फ ज्योति के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के झनकट से स्मैक खरीदकर ला रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक किससे खरीदी गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button