देशराष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश: गरीब परिवारों की संख्या बढ़कर 2.87 लाख हुई, नए सर्वे में 21 हजार परिवार जुड़े

Listen to this News

शिमला: हिमाचल प्रदेश में गरीब परिवारों की संख्या घटने के बजाय बढ़ गई है। राज्य सरकार के नए सर्वे के अनुसार, प्रदेश में गरीब परिवारों की कुल संख्या 2.66 लाख से बढ़कर 2.87 लाख हो गई है। इस तरह करीब 21 हजार परिवारों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सर्वे के नौवें चरण में 1.09 लाख परिवारों का चयन किया गया है। नए आंकड़ों के अनुसार, कुल 2.87 लाख चयनित परिवारों में करीब 1.50 लाख परिवार ऐसे हैं, जो पहले कभी गरीब परिवारों की सूची में शामिल नहीं थे।

सरकार अब इन परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके तहत रोजगार, स्वरोजगार, आवास, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।

पहले की सूची में शामिल 2.66 लाख परिवारों में से करीब 1.16 लाख परिवार पुराने रिकॉर्ड में दर्ज थे। नए सर्वे और सत्यापन के बाद गरीब परिवारों की संख्या में वृद्धि सामने आई है। सरकार का उद्देश्य पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button