
Listen to this News
हरिद्वार के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान वहां मौजूद PAC का जवान आदिल मलबे में दब गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह और कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी की निगरानी में मलबा हटाकर जवान को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।



