उत्तराखंडक्राइम

नैनीताल में लड़की से रेप के विरोध में देर रात बवाल, मस्जिद पर फेंके पत्‍थर, दुकानों-वाहनों में तोड़-फोड़!!

Listen to this News

Nainital Rape Case : उत्तराखंड के नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया है। यहां 10 साल की नाबालिग बच्ची से बुजुर्ग द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। रेप के आरोप के बाद बुधवार को भारी बवाल हुआ। गुरुवार को भी इसका असर दिख रहा है। लोगों ने सड़कों पर निकलकर नारेबाजी की तो अधिकतर स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद रखे गए हैं। जाति जनगणना को सेंसस में शामिल किए जाने के फैसले पर BJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेहरू को याद किया जानकारी के अनुसार उस्मान नाम के बुजुर्ग पर एक बच्ची से रेप का आरोप है। बुधवार रात जब लोगों को यह बात पता चली तो पुलिस थाने का घेराव कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। कुछ लोगों ने मसजूद के आस – पास के क्षेत्र में पथराव भी किया। स्थिति को तनावपूर्ण पाकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कुछ संगठनों ने गुरुवार को जुलूस निकाला। इसके अलावा इस घटना के विरोध में बाजार भी बंद किए गए हैं। पुरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस द्वारा रेप मामले की जांच की जा रही है। – माओवादी हमले के पीड़ितों ने सीएम साय से की मुलाकात, नक्सल विरोधी अभियान को जारी रखने का किया अनुरोध उस्मान एक ठेकेदार है। आरोप है कि, उसने काम के बहाने बच्ची को घर बुलाया। उसे कुछ रुपए दिए। इसके बाद उसे कार में बैठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उस्मान बच्ची को शहर के एक मुख्य मार्ग पर छोड़ कर चला गया। जब परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल था। रात में कई वाहनों और दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button