उत्तराखंड की वोटर लिस्ट फ्रीज, फिलहाल नहीं जुड़ेंगे नए मतदाता

उत्तराखंड में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत राज्य की वोटर लिस्ट फिलहाल फ्रीज कर दी गई है, जिसके चलते अभी नए वोटरों का नाम नहीं जोड़ा जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को प्रकाशित होने के बाद ही नए नाम जोड़ने और अन्य बदलावों की प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे पुनरीक्षण अभियान के तहत पात्र और अपात्र मतदाताओं की जांच की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो।
इस दौरान मतदाता सूची में नए पंजीकरण, संशोधन और नाम जोड़ने की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी गई है, जिससे आगामी चुनावों के लिए साफ और अपडेटेड वोटर डेटा तैयार किया जा सके।



