उत्तराखंडदेशदेहरादूनपर्यटन

केदारनाथ में AIIMS ऋषिकेश की हेली एम्बुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सवार सुरक्षित!!

Listen to this News

केदारनाथ में AIIMS ऋषिकेश की हेली एम्बुलेंस की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सवार सुरक्षित

केदारनाथ – AIIMS ऋषिकेश की हेली एम्बुलेंस सेवा का एक हेलिकॉप्टर को केदारनाथ में आपातकालीन स्थिति में उतर गया। हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से में तकनीकी खराबी आने के कारण यह आपात लैंडिंग करवाई गई।

हेलिकॉप्टर में उस समय तीन लोग सवार थे — एक डॉक्टर, एक पायलट (कैप्टन) और एक मेडिकल स्टाफ सदस्य। राहत की बात यह रही कि तीनों ही लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं मौके पर तुरंत पहुंचीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर के टेल सेक्शन में नुकसान के कारण पायलट को सावधानी बरतते हुए इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

AIIMS ऋषिकेश की यह हेली एम्बुलेंस सेवा खास तौर पर चारधाम यात्रा के दौरान और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में मरीजों की मदद के लिए शुरू की गई है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं ताकि तकनीकी खामी की सही वजह पता चल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि हिमालयी क्षेत्रों में हवाई सेवाएं कितनी चुनौतीपूर्ण होती हैं, और किस तरह एक अनुभवी पायलट की सतर्कता ने आज एक बड़ा हादसा टाल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button