राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास: राफेल उड़ान का नया वीडियो जारी, ब्रह्मसरोवर के ऊपर बोला देशवासियों से संदेश

Listen to this News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राफेल फाइटर जेट में भरी गई ऐतिहासिक उड़ान का नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो हरियाणा सरकार के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी किया गया, जिसमें राष्ट्रपति का विमान कुरुक्षेत्र स्थित पवित्र ब्रह्मसरोवर के ऊपर उड़ान भरते हुए देखा गया।

वीडियो में एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह रेडियो के माध्यम से राष्ट्रपति से पूछते हैं कि क्या वे देशवासियों को कुछ कहना चाहेंगी? इस पर राष्ट्रपति भावुक होकर कहती हैं —
“प्रिय देशवासियों, नमस्कार। इस आधुनिक राफेल से प्राचीन भूमि को देखना मेरे लिए अविश्वसनीय अनुभव है। हमारी सांस्कृतिक विरासत को आकाश से देखकर गर्व की अनुभूति हो रही है। मैं भारतीय वायुसेना के बहादुर जवानों को हृदय से धन्यवाद देती हूं।”

29 अक्टूबर को भरी थी 40 मिनट की उड़ान

राष्ट्रपति मुर्मू ने 29 अक्टूबर को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरी थी।
* उड़ान सुबह 11:10 AM पर टेक-ऑफ और 11:50 AM पर लैंड हुई
* उनके साथ एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह दूसरे राफेल से एस्कॉर्ट कर रहे थे
* इस उड़ान को भारत की सैन्य तकनीक व एयर डिफेंस स्ट्रेंथ का गर्वपूर्ण प्रदर्शन माना जा रहा है

देश की पहली राष्ट्रपति बनीं, जिन्होंने दो फाइटर जेट में उड़ान भरी

इससे पूर्व राष्ट्रपति मुर्मू ने 7 अप्रैल 2023 को सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी।
इस तरह वे देश की पहली राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने भारतीय वायुसेना के दो अलग-अलग फाइटर विमानों में उड़ान भरने का गौरव हासिल किया है।

वायुसेना का गर्व बढ़ा

भारतीय वायुसेना ने प्रेस रिलीज में कहा —

> यह उड़ान न केवल ऐतिहासिक है बल्कि यह हमारी सैन्य क्षमता, तकनीकी मजबूती और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button