उत्तराखंड

रामनगर में कांग्रेस नेता पर हमला: कार रोककर की मारपीट, पत्थर से हमला; फायरिंग की भी चर्चा

Listen to this News

रामनगर में युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी पर गुरुवार सुबह हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। कुछ लोगों ने उनकी कार को रोककर पहले उसके शीशे तोड़े और फिर पत्थर व ईंट से हमला किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, गोपाल सिंह अधिकारी अपनी कार से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय से कोसी बैराज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका पीछा कर कार को रोक लिया। आरोपियों ने ईंट से कार का शीशा तोड़ने के बाद उन पर पत्थर से हमला किया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के दौरान आसपास मौजूद मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों में भी हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के दौरान फायरिंग किए जाने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गोपाल अधिकारी को उपचार के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सुशील कुमार के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फायरिंग की बात की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button