उत्तराखंड

देहरादून: उत्तराखंड में आज ओलावृष्टि और तेज तूफान का ऑरेंज अलर्ट, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Listen to this News

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को राज्य के कई पर्वतीय जिलों के लिए ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में आज तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मैदानी जिलों, खासकर देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि तीन अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम बदला हुआ रह सकता है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। रविवार को भी पर्वतीय और कुछ मैदानी हिस्सों में हल्की बारिश के कारण तापमान में कमी देखी गई।

प्रशासन ने लोगों, खासकर पहाड़ी जिलों में रहने वालों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। चारधाम यात्रा मार्गों और ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को मौसम अपडेट देखकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button