उत्तराखंड

देहरादून पहुंचे केसी वेणुगोपाल बोले- उत्तराखंड कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, 2027 चुनाव की तैयारियों पर फोकस

Listen to this News

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को देहरादून में प्रेस वार्ता के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी नेता आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठित होकर काम कर रहे हैं।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में मजबूत संगठन तैयार करना और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के भीतर मतभेद जैसी कोई स्थिति नहीं है और सभी वरिष्ठ नेता एक मंच पर मिलकर चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें हुई हैं। इन बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और संगठन को और अधिक सशक्त बनाकर 2027 के चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button