उत्तराखंड

मसूरी नगर पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

Listen to this News

उत्तराखंड के मसूरी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका परिषद कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत अलर्ट मोड में आ गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं। नगर पालिका कार्यालय और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई तथा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि धमकी भरे ई-मेल में मुख्यमंत्री आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही हैं और पूरे मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button