उत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल: सुरकंडा देवी रोपवे 30 मार्च से 5 अप्रैल तक रहेगा बंद, श्रद्धालुओं को करनी होगी पैदल चढ़ाई

Listen to this News

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित प्रसिद्ध सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन 30 मार्च से 5 अप्रैल तक बंद रहेगा।

रोपवे के समन्वयक के अनुसार, इस अवधि में रोपवे पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।

इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर तक करीब डेढ़ किलोमीटर की पैदल चढ़ाई करनी होगी।

आम दिनों में यह रोपवे सेवा श्रद्धालुओं के लिए काफी सहूलियत भरी होती है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए। लेकिन अगले पांच दिनों तक यात्रा करने वाले भक्तों को पारंपरिक पैदल मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button