CBSE 10वीं रिजल्ट: रुड़की की निशिता ने 99.4% अंकों के साथ किया कमाल, स्कूल में टॉप

देहरादून/रुड़की: CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों में रुड़की की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। माउंट लिटेरा स्कूल रुड़की की छात्रा निशिता ने 99.4% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया, जिससे स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
स्कूल प्रशासन के अनुसार, निशिता ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित पढ़ाई के दम पर यह बड़ी सफलता हासिल की। दूसरे स्थान पर आयशा ने 98.8% अंक प्राप्त किए, जबकि स्कूल की चार अन्य छात्राओं ने भी 98.2% अंक हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
वहीं, उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों में भी छात्राओं ने शानदार नतीजे दिए। जौनसार पब्लिक स्कूल चकराता की स्वर्णिका राणा ने 99.2% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। खास बात यह रही कि उन्होंने दो विषयों में 100 और दो में 99 अंक प्राप्त किए।
इस साल CBSE 10वीं के नतीजों में देहरादून रीजन का भी प्रदर्शन बेहतर रहा और बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए। रिजल्ट आने के बाद स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला और छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।



