उत्तराखंड
हरीश रावत की तरबूज-खरबूज पार्टी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर दिया बड़ा बयान

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून स्थित अपने आवास पर तरबूज, खरबूज, खीरा और रागी से जुड़ी ‘फल पार्टी’ का आयोजन किया। इस अनोखे आयोजन के दौरान उन्होंने राजनीतिक संदेश भी दिया, जिससे सियासी हलकों में हलचल मच गई है।
इस मौके पर हरीश रावत ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए कहा कि इसका स्वागत किया जाना चाहिए और इसे जल्द से जल्द लागू किया जाना जरूरी है।
हालांकि, उन्होंने परिसीमन (डिलिमिटेशन) को लेकर उठ रहे सवालों पर भी टिप्पणी की और कहा कि इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक में चर्चा कर समाधान निकाला जाना चाहिए।



