उत्तराखंड
देहरादून: ISBT के पास कार-ट्रक की टक्कर, फंसे व्यक्ति को SDRF ने सुरक्षित निकाला

देहरादून: राजधानी देहरादून में ISBT के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार एक व्यक्ति अंदर फंस गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद SDRF ने वाहन में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए ट्रैफिक को सुचारू कराया।
घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


