उत्तराखंड
देहरादून: जौलीग्रांट में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, इलाज के दौरान मौत

देहरादून: जौलीग्रांट क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पाल मोहल्ला में रहने वाले दंपति के बीच शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से वार कर दिया।
घायल महिला को तुरंत जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पत्नी के पेट में कई बार चाकू से वार किया। मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।



