देश

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘गजवा-ए-हिंद’ साजिश रच रहे 4 कट्टरपंथी गिरफ्तार

Listen to this News

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों से पकड़े गए हैं और ऑनलाइन माध्यम से लोगों को भड़काने और जोड़ने का काम कर रहे थे।

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी ‘गजवा-ए-हिंद’ जैसी विचारधारा से प्रभावित थे और सोशल मीडिया व एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य युवाओं को जोड़ने और कट्टरपंथ फैलाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से जुड़ा सामान भी बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ आरोपी हमले की तैयारी के लिए सामग्री जुटा रहे थे।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी फंडिंग जुटाने और हथियारों की व्यवस्था के लिए ऑनलाइन नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे थे। साथ ही, वे संवेदनशील स्थानों की रेकी करने और संभावित हमलों की योजना बनाने में भी जुटे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button