उत्तराखंड
देहरादून में बैसाखी मेले में हादसा: झूले के नट-बोल्ट निकले, तीन लोग घायल, एसडीएम ने दिए बंद करने के आदेश

देहरादून: राजधानी देहरादून में बैसाखी मेले के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक झूले के नट-बोल्ट अचानक निकल गए। इस घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
बताया जा रहा है कि झूले की ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गई, जिससे उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सुरक्षा में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित झूले को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दे दिए हैं



