उत्तराखंड
ऊधमपुर में भीषण बस हादसा: खाई में पलटी बस, 15-20 लोगों की मौत की आशंका

ऊधमपुर (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कागोट क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 15 से 20 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि बस पहाड़ी मार्ग पर चल रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह खाई में जा गिरी। हालांकि हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।


