उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026: शंकराचार्य की गद्दी, गाडू घड़ा और गरुड़ की डोली बदरीनाथ धाम के लिए रवाना

Listen to this News

देहरादून/चमोली। चारधाम यात्रा 2026 के तहत धार्मिक परंपराओं का क्रम जारी है। आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, गाडू घड़ा (तेल कलश) और भगवान गरुड़ की डोली विधि-विधान के साथ बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई।

नृसिंह मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद इन पवित्र प्रतीकों की यात्रा शुरू हुई। इस दौरान भजनों और सेना के बैंड की मधुर धुनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

यात्रा के दौरान पांडुकेश्वर स्थित योग ध्यान बदरी में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन भगवान कुबेर और उद्धव की डोली के साथ यह धार्मिक यात्रा बदरीनाथ धाम के लिए आगे बढ़ी।

बताया जा रहा है कि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button