देश

भारतीय सेना का सख्त संदेश: ‘जब मानवता की सीमाएं लांघी जाती हैं, जवाब निर्णायक होता है, न्याय मिलता है’

Listen to this News

नई दिल्ली। Indian Army ने एक बार फिर सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जब मानवता की सीमाएं पार की जाती हैं, तो जवाब भी उतना ही निर्णायक होता है और न्याय सुनिश्चित किया जाता है।

यह बयान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से पहले सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में निर्दोष लोगों की जान गई थी।

सेना ने सोशल मीडिया पर कहा, “जब मानवता की सीमाएं लांघी जाती हैं, जवाब निर्णायक होता है। न्याय होता है। भारत एकजुट खड़ा है।”

इस संदेश के साथ सेना ने यह भी स्पष्ट किया कि देश ऐसे हमलों को भूलता नहीं है और हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकियों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जो देश की सख्त प्रतिक्रिया का उदाहरण माना जाता है।

बरसी से पहले कश्मीर में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button