देश
गुजरात के भरूच में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, भीषण आग; कई मजदूर घायल

गुजरात के भरूच जिले के झगड़िया GIDC क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा मेट्रोपॉलिटन एक्सीकेम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्लांट में हुआ, जहां दोपहर के समय अचानक विस्फोट के बाद आग फैल गई।
इस घटना में 10 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को लगाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया।



