उत्तराखंडदेहरादून

जौनसार-बावर में अनोखी शादी: 5 भाइयों और 1 बहन की एक ही दिन होगी शादी

Listen to this News

उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र से एक अनोखी और दिलचस्प खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच भाई और एक बहन एक ही दिन शादी के बंधन में बंधेंगे

जानकारी के अनुसार, देहरादून जिले के खारसी गांव में 29 अप्रैल को यह विशेष आयोजन होगा। परिवार ने अलग-अलग शादी समारोह करने के बजाय सभी छह शादियां एक ही मंडप में करने का फैसला लिया है

इस सामूहिक विवाह में जहां एक ओर पांच बहुएं एक साथ ससुराल आएंगी, वहीं परिवार की एक बेटी की विदाई भी उसी दिन होगी। यह आयोजन न केवल पारिवारिक एकता को दर्शाता है, बल्कि क्षेत्र की पारंपरिक संयुक्त परिवार व्यवस्था को भी उजागर करता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जौनसार-बावर में संयुक्त परिवार और सामूहिक आयोजनों की परंपरा पहले से रही है, लेकिन एक ही दिन छह भाई-बहनों की शादी होना बेहद दुर्लभ और खास माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button