देहरादून: आईएमए कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रेमनगर में फंदे से लटका मिला शव

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।
पुलिस को सूचना मिली कि विंग नंबर-7 में एक युवक ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची टीम ने युवक को नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया।
जांच में मृतक की पहचान अनुज सेहरावत (23) पुत्र तिलक सेहरावत, निवासी जींद (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह आईएमए में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।



