देश
महाराष्ट्र हादसा: शादी से लौट रहे लोगों की वैन-ट्रक टक्कर, 5 की मौत, 4 घायल

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां शादी समारोह से लौट रहे लोगों की वैन ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब वैन का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित वैन आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में मरने वालों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



