उत्तराखंड
नैनीताल: खेत में काम कर रहे युवक पर बाघ का हमला, गांव में दहशत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भद्ययूनी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत में काम कर रहे एक युवक को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
मृतक की पहचान कमल बिष्ट (30) पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने क्षेत्र में बाघ की बढ़ती गतिविधियों पर नाराजगी जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और हमलावर बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की है।



