उत्तराखंड

हरिद्वार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत 22 फर्जी साधु गिरफ्तार

Listen to this News

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 फर्जी साधुओं को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी साधु-संत का वेश धारण कर आम लोगों को ठगने का काम कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, ये ढोंगी बाबा धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर लोगों से पैसे ऐंठते थे और उन्हें झांसे में लेकर ठगी करते थे। जांच के दौरान जब इनसे पहचान और प्रमाण मांगे गए, तो ये कोई वैध जानकारी नहीं दे सके।

यह कार्रवाई शहर कोतवाली पुलिस द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत की गई, जिसका उद्देश्य ऐसे लोगों पर नकेल कसना है जो धार्मिक वेशभूषा का दुरुपयोग कर जनता को गुमराह करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button