उत्तराखंड

देहरादून: भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में बढ़ी बिजली की किल्लत, केंद्र से 150 मेगावाट की मांग

Listen to this News

उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट गहराता जा रहा है। राज्य में लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए Uttarakhand Power Corporation Limited ने केंद्र सरकार से 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में बिजली की मांग बढ़कर करीब 5.3 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है, जबकि उपलब्धता केवल 4.5 करोड़ यूनिट है। इस अंतर के कारण बिजली आपूर्ति पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि देशभर में जारी हीटवेव, गैस की सीमित उपलब्धता और जलविद्युत उत्पादन में कमी इसके प्रमुख कारण हैं। गैस की कमी से राज्य के गैस आधारित पावर प्लांट्स का उत्पादन प्रभावित हुआ है, वहीं नदियों में जल स्तर घटने से हाइड्रो पावर भी कम हुआ है।

इसके अलावा, गर्मी के कारण बिजली उपकरणों जैसे कूलर, एसी और इंडक्शन कुकर के बढ़ते उपयोग से अतिरिक्त 50 से 100 मेगावाट तक लोड बढ़ गया है।

राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने केंद्रीय पूल से 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही, ऊर्जा एक्सचेंज के माध्यम से भी बिजली खरीदने की व्यवस्था की जा रही है, ताकि आने वाले दिनों में संकट को कम किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button