उत्तराखंड

हरिद्वार: बहादराबाद में सिडकुल कर्मचारी की हथौड़े से हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव

Listen to this News

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बहादराबाद क्षेत्र में सिडकुल में काम करने वाले एक कर्मचारी की हथौड़े से बेरहमी से हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई है, जो सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत था। उसका शव खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटनास्थल से शराब की बोतलें और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले आरोपी और मृतक के बीच विवाद हुआ होगा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button