देश

लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 5 नए जिलों के गठन की अधिसूचना जारी

Listen to this News

लद्दाख में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद 5 नए जिलों के गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, नए जिलों में जांस्कर, द्रास, श्याम (Sham), नुब्रा और चांगथांग शामिल हैं।

यह कदम दूर-दराज और सीमावर्ती क्षेत्रों तक बेहतर प्रशासन और सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए जिलों के बनने से लोगों को सरकारी सेवाएं अपने क्षेत्र में ही आसानी से मिल सकेंगी और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि इन जिलों के गठन से लद्दाख में कुल जिलों की संख्या बढ़कर 7 हो जाएगी, जो पहले केवल लेह और कारगिल तक सीमित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button