देश
मैनपुरी सड़क हादसा: अंतिम संस्कार में जा रहे भाई-बहन और जीजा की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे भाई-बहन और उनके जीजा की एक दुर्घटना में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, तीनों लोग फिरोजाबाद से अपने ताऊ के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।



