देश

कानपुर में जल संकट: सीवर कार्य के दौरान मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में पानी सप्लाई ठप

Listen to this News

कानपुर में सीवर लाइन निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। काम के दौरान मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे शहर के कई इलाकों में जल संकट गहरा गया है।

जानकारी के मुताबिक, अमृत योजना के तहत चल रहे सीवर निर्माण के दौरान पाइपलाइन टूटने से बर्रा-8 और वार्ड-9 समेत कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई

अचानक पानी सप्लाई ठप होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के बीच पेयजल संकट ने स्थिति और गंभीर बना दी है, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

घटना की सूचना मिलते ही जल विभाग और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं और पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सप्लाई बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button