उत्तराखंड

देहरादून: सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ा, किन्नरों की ‘बधाई’ राशि तय; नगर निगम का बड़ा फैसला

Listen to this News

देहरादून नगर निगम ने सफाई कर्मियों और किन्नर समुदाय को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। निगम ने सफाई कर्मचारियों का दैनिक मानदेय बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया है, जो पहले 500 रुपये था। इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में किन्नरों द्वारा ली जाने वाली ‘बधाई’ की अधिकतम राशि भी तय कर दी गई है। अब यह राशि 5100 रुपये से अधिक नहीं ली जा सकेगी।

प्रशासन का कहना है कि इस फैसले से एक ओर जहां सफाई कर्मियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, वहीं दूसरी ओर किन्नरों द्वारा मनमानी वसूली पर भी रोक लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button