उत्तराखंड

ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार का टायर फटा, तीन वाहन आपस में भिड़े

Listen to this News

ऋषिकेश: ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर जंगलात चौकी के पास तेज रफ्तार कार का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन वाहन आपस में टकरा गए।

जानकारी के अनुसार, देहरादून की ओर जा रही यूपी नंबर की कार का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया। इसी दौरान सामने से आ रही राजस्थान नंबर की कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई, जबकि पीछे चल रही एक अन्य कार भी हादसे की चपेट में आ गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के समय राजस्थान से मसूरी घूमने जा रहे पर्यटक और अन्य वाहनों में सवार लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

इस दुर्घटना में कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button