उत्तराखंड

उत्तराखंड: IAS अधिकारियों के भ्रष्टाचार की जानकारी RTI से मिल सकेगी, राज्य सूचना आयोग का बड़ा आदेश

Listen to this News

देहरादून में राज्य सूचना आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि अब IAS समेत लोकसेवकों के भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी RTI के तहत प्राप्त की जा सकेगी

आयोग के अनुसार, यदि किसी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हो चुका है या राज्य सरकार द्वारा जांच की अनुमति दी गई है, तो ऐसी जानकारी आम नागरिकों को दी जा सकती है।

हालांकि आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी मामले की जांच जारी है और जानकारी साझा करने से जांच प्रभावित होने की आशंका है, तो संबंधित विभाग जानकारी देने से इनकार कर सकता है।

यह आदेश राज्य सूचना आयुक्त द्वारा एक अपील पर सुनवाई के बाद जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि अदालत में दर्ज मामलों की जानकारी भी RTI के तहत उपलब्ध कराई जा सकती है।

साथ ही आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि फाइल नोटिंग को विभागीय आंतरिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जाएगा और इसे सार्वजनिक करना जरूरी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button