उत्तराखंड

अल्मोड़ा में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने पर कांग्रेस का जोरदार विरोध, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

Listen to this News

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। चौघानपाटा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत में हालिया वृद्धि से छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और आम जनता पर सीधा आर्थिक बोझ बढ़ा है। उनका कहना है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भागीदारी की और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button